भोरे: सुमेरिछापर गांव के पास बगीचे में विशालकाय अजगर मिला, कड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया
भोरे प्रखंड क्षेत्र के सुमेरिछापर गांव के पास एक बगीचे में फिर एक विशालकाय अजगर के मिलने से हड़कंप मच गया। गुरुवार की दोपहर 3 बजे कुछ ग्रामीणों ने अजगर को देखा तो होश उड़ गए। जिसके बाद इसकी सूचना वन विभाग के कर्मियों को दी गई। देरी होने पर गांव के ही कुछ युवा उस अजगर को पकड़ने के लिए मशक्कत करने लगे कुछ देर बाद अजगर को पकड़ लिया गया।