भोरे: जीउत छापर गांव में आपसी विवाद के चलते मारपीट, 5 घायल, 11 के खिलाफ मामला दर्ज
भोरे थाना क्षेत्र के जीउत छापर गांव में दो पक्षों के बीच आपसी विवाद को लेकर जमकर मारपीट हो गई। जिसमें 5 लोग घायल हो गए। दोनो पक्षों के तरफ से दिए गए आवेदन के आधार पर 11 लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पहली प्राथमिकी रामजीत तिवारी ने दर्ज कराई है। जिसमें पांच लोगों को आरोपित किया गया है। दूसरी प्राथमिकी वशिष्ठ तिवारी ने दर्ज कराई है।