भोरे: भोरे में मनरेगा PO पर महिला मुखिया का गंभीर आरोप, मुखिया पति और PO के बीच हाथापाई, मामला थाने पहुंचा
भोरे प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव रंजन पर चक्रवा खास पंचायत की महिला मुखिया अर्पिता देवी ने गंभीर आरोप लगाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें आरोप है कि योजना शुरू कराने को लेकर po ने रुपए मांगे। इंकार करने पर गाली गलौज और मारपीट की गई ।और भी कई आरोप लगाया गया है। वहीं po से मुखिया पति के साथ हाथापाई की बात भी सामने आ रही है।