भीलवाड़ा: अजमेर रेंज के आईजी राजेंद्र सिंह ने भीलवाड़ा दौरा किया, कानून-व्यवस्था की समीक्षा कर दिए सख्त निर्देश
अजमेर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र सिंह मंगलवार को वार्षिक निरीक्षण के तहत भीलवाड़ा पहुंचे। दौरे के दौरान उन्होंने जिला पुलिस की कार्यप्रणाली, लंबित प्रकरणों के निस्तारण तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि दस्तावेजीकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं हो।