कर्वी: मारकुंडी के इटवा डुडैला जगन्नाथपुरम में 7 वर्षीय बच्चे की मौत, समाजसेवी ने प्रशासन से कुएं को ढकने की मांग की
मारकुंडी के इटवा डुडैला जगन्नाथपुरम मे बीते रविवार की सुबह 9 खुले कुएं में गिरने से 7 वर्षीय बच्चे राजीव पुत्र राजेंद्र की मौत हो गई। राजीव माता-पिता के साथ जंगल महुआ बिने गया था,तभी यह हादसा हो गया। समाज सेवी रोहित सिंह पटेल ने आज सोमवार की सुबह 11बजे दूरभाष पर मीडिया से जानकारी देते हुए बताया कि उसने खुले पड़े कुओं को ढकने के लिए प्रशासन को पत्र लिखा था।