मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कैलाश जाटव ने शासकीय प्रवीण कुमारी सांदीपनि स्कूल तथा शासकीय सुदर्शन कुमारी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अनुसूचित जाति छात्राओं से संवाद कर शिक्षा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। अध्यक्ष श्री जाटव ने कन्या महाविद्यालय में जूनियर और सीनियर छात्रावास का निरीक्षण किया तथा छात्रावास में वाटर कूलर लगाने, छत की मरम्मत और वाई-फाई लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने छात्राओं से हॉस्टल के व्यवस्थाओं की जानकारी भी ली। इस दौरान संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav
#JansamparkMP #रीवा #Rewa
1 views | Rewa, Madhya Pradesh | Jun 23, 2026