झांसी: झांसी के मानिक चौक मोबाइल मार्केट में लाइव चोरी, युवक ने दुकान से ब्लूटूथ नेकबैंड का डिब्बा चुराया, वीडियो वायरल
Jhansi, Jhansi | Nov 15, 2026 झांसी के मानिक चौक स्थित मोबाइल मार्केट में चोरी की घटना सामने आई है। यहां एक मोबाइल की दुकान से युवक ब्लूटूथ नेकबैंड का पूरा डिब्बा चोरी कर ले गया। चोरी की यह घटना दुकान में लगे कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक दुकान से सामान चोरी करता नजर आ रहा है। घटना को लेकर पुलिस कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है