अमरिया: भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील अमरिया में तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
तहसील अमरिया में भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति के पदाधिकारियों ने तहसील अध्यक्ष बृजपाल गौतम के नेतृत्व में किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सोमवार को 3 बजे सौंपा । मंडलीय सचिव मुरलीधर ने पंचायत को संबोधित करते हुए कहा ग्रामीण क्षेत्रों में गांव के अंदर शराब की भट्टी खोलने की परमिशन न दी जाए।