पातेपुर: पातेपुर के कैंजु पीर स्थान के पास अपराधियों ने हथियार के बल पर डिलीवरी बॉय से बाइक व अन्य सामान लूटा, पुलिस जांच में जुटी
पातेपुर के कैंजु गांव स्थित पीर स्थान के पास बाइक सवार अपराधियों ने डिलीवरी बॉय की बाइक, तीन मोबाइल, ATM काड़ एवं नगद रुपये लुट लिया। पीड़ित युवक समस्तीपुर जिले का रहने वाला नवीन चौरसिया है। मौके पर पहुंची पुलिस युवक से पूछताछ के बाद मामले की जांच में जुटी है। रविवार की देर रात 9 बजे SHO रौशन कुमार ने बताया कि डिलीवरी बॉय से छिनतई मामले की जांच की जा रही है।