शाहपुरा: शहपुरा: तेवर गांव के युवक का मोबाइल हैंग हुआ, खाते से कटे ₹39,000, पुलिस जांच में जुटी
भेड़ाघाट थाना प्रभारी कमलेश चोरिया ने शुक्रवार दोपहर प लगभग 3:00 बजे बताया कि ग्राम तेवर के रहने वाले सुनील कुमार रैकवार ने रिपोर्ट लिखाई की वह नगर निगम में प्राइवेट जॉब करता है उसके मोबाइल पर अपडेट का ऑप्शन आया था जब उसने अपडेट किया तो उसके बाद मोबाइल हैंग हो गया और उसके बाद उसके खाते से लगभग 39000 रुपये कट गए मामले की शिकायत भेड़ाघाट थाने में दर्ज कराई है।