तिरोड़ी: समाजसेवी प्रशांत भाऊ मेश्राम की अनूठी पहल: टूइयापार की स्टेट टॉपर को लैपटॉप प्रदान किया
बोर्ड परीक्षा की राज्य स्तरीय प्रावीण्य सूची में बालाघाट जिले के 45 छात्र-छात्राओं ने अपना स्थान बनाकर बालाघाट जिले को गौरवान्वित किया है। इन सबके बीच सर्वाधिक चर्चाओं में शासकीय हाई स्कूल छतेरा की छात्रा और टुइयापार की निवासी अक्षरा घोड़ेश्वर का नाम खूब चर्चा में है। इस बेटी ने सीमित संसाधनों और पारिवारिक कठिनाइयों के बीच प्रदेश में दूसरा स्थान पाया।