भोरे: पुलिस ने तिवारी छापर नहर के पास से 72 लीटर देसी शराब को किया बरामद, बाइक जब्त कर विधि विरुद्ध किशोर को किया निरुद्ध
भोरे थाना क्षेत्र के तिवारी छापर नहर के पास पुलिस ने कार्रवाई कर एक बाइक और 72 लीटर देसी शराब के साथ एक विधि विरुद्ध किशोर को निरुद्ध कर लिया। पुलिस ने बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर तिवारी छापर नहर के पास वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी क्रम में एक बाइक सवार बाइक के पीछे बोरे में कुछ लेकर आ रहा था। जब रोका गया और तलाशी ली गई तो उसमें शराब पाया गया।