भोरे: बखरिया में सड़क की जमीन पर कब्जा किए हुए लोगों के घरों पर चला बुलडोजर, प्रशासन की मौजूदगी में जमीन को कराया गया खाली
भोरे थाना क्षेत्र के बखरिया गांव में सरकारी सड़क की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर आवागमन बाधित करने वाले आधा दर्जन लोगों के घरों पर प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर चलाया गया। इस दौरान सीओ, थानाध्यक्ष, बीडीओ आदि कई पदाधिकारी मौजूद रहे। मिली जानकारी के मुताबिक बखरियां गांव के रमाशंकर गुप्ता ने लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हथुआ के यहां परिवाद दायर किया था ।