भोरे: भोरे में विभिन्न मांगों को लेकर माले कार्यकर्ताओं ने किया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, जुलूस निकालकर की नुक्कड़ सभा
भोरे में भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने विभिन्न मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा जुलूस भी निकल गया। तत्पश्चात नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। पार्टी के नेताओं ने कहा कि जातीय जनगणना कराकर गरीबी कम करने का दावा करने वाली सरकार की पोल खुल गई। जिसमें कई लाख ऐसे परिवार का पता चला जिनकी वार्षिक आय 6000 से कम है।