भोरे: भोरे में कोआपरेटिव बैंक के नवीनीकरण कार्य का हुआ लोकार्पण, ग्राहकों को पहले से मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
भोरे प्रखंड मुख्यालय स्तिथ दी गोपालगंज सेंट्रल को अपोरेटिव बैंक लिमिटेड भोरे शाखा के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण कर दिया गया।इस लोकार्पण कार्यक्रम में सारण प्रमंडल के संयुक्त निबंधक सैयद मशरुख आलम बैंक के अध्यक्ष महेश राय और एमडी पूनम कुमारी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में अतिथियों ने बताया कि सहकारिता के क्षेत्र में बैंक की प्रमुख भूमिका है।