पंचकूला: पंचकूला के वाटिका पार्क के पास खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, सेक्टर 5 पुलिस थाना में मामला दर्ज
पंचकूला के सेक्टर 5 पुलिस थाना में बुधवार को एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें शिकायतकर्ता पूर्ण सिंह रावत ने बताया है कि मैं अपनी मोटरसाइकिल नंबर PB 65 AK 4196 पर पंचकूला के सेक्टर 5 में वाटिका पार्क पर आया था। जहां मैंने अपनी मोटरसाइकिल को खड़ा किया था वहां से कोई अज्ञात व्यक्ति उसे चोरी कर ले गया है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया है।