मानसी: बिहार में सड़क पर दिखने वाले आधे से ज्यादा बच्चों के शरीर पर शुद्ध कपड़ा नहीं: जनसुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर
Mansi, Khagaria | Feb 10, 2024 जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शनिवार को मानसी प्रखंड के कई गांवों में पदयात्रा की। इस दौरान जनता को संबोधित करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं 17 महीनों से पैदल चल रहा हूं। वहीं देख रहा हूं कि बिहार में रोड पर दिखने वाले आधे से ज्यादा बच्चों के शरीर पर शुद्ध कपड़ा नहीं है।