मानसी: एकनिया ढाला के समीप हाईवा के धक्का से बाइक सवार प्राइवेट शिक्षक की दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
जिले के मानसी थाना क्षेत्र के एकनिया ढाला के पास बुधवार की देर शाम को हाईवा के धक्के से बाइक सवार प्राइवेट शिक्षक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान मानसी थाना क्षेत्र के जालिम बाबू टोला निवासी कल्याण कुमार उर्फ सामंत यादव के रूप में हुई है। पेशे से वह प्राइवेट शिक्षक थे। परिजनों ने बताया की वह मानसी बाजार से घर लौट रहे थे।