मानसी: चुकती NH 31 पर ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक की दर्दनाक मौत, एक गंभीर रूप से जख्मी
मानसी थाना क्षेत्र के एनएच 31 पेट्रोल पंप के निकट ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मृतक की पहचान सकलदेव तांती के 18 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार व मनेलाल तांती के पुत्र कन्हैया कुमार के रूप में की गई। वहीं जख्मी की पहचान बल्ले कुमार के रूप में की गई।