मानसी: मानसी पुलिस ने हाइवा चालक को किया गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक हिरासत में
मानसी पुलिस ने एकनियां के निकट सड़क दुर्घटना के मामले में हाइवा चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हाइवा चालक की पहचान लखीसराय जिले के सुर्यगढ़ा थाना क्षेत्र के आदुपुर गांव के नंदलाल राय के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि बीते रात्रि एक बाइक सवार युवक की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई थी। इसी मामले में पुलिस ने हाइवा चालक को गिरफ्तार कर लिया है।