मानसी: मां कात्यायनी मंदिर परिसर में होगा बिहार राज्य भगैत नवाह यज्ञ, किया गया ध्वजारोहण
जिले के मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगलिया गांव में अवस्थित माता कात्यायनी मंदिर परिसर में आगामी 14 मार्च से लेकर 22 मार्च तक बिहार राज्य भगत नवाह यज्ञ महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर आज बिहार राज्य भगैत के सभी कार्यकर्ताओं द्वारा मंदिर परिसर में ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया। संचालक अशोक मानव ने कहा कि माता कात्यायनी मंदिर में ध्वजारोहण किया।