कटोरिया: बंगाल समेत तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत पर कटोरिया और राधानगर में जमकर मनाया गया जश्न
Katoria, Banka | May 4, 2026 बंगाल समेत तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत को लेकर सोमवार शाम करीब 6:30 बजे कटोरिया एवं राधानगर में जमकर जश्न मनाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की एवं मिठाई बांटकर खुशियों को साझा किया। आजादी के बाद पहली बार बंगाल में प्रचंड जीत को लेकर उत्साह का माहौल देखा गया।