मंडला: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मंडला के छात्रों ने चलाया पक्षी बचाओ अभियान, गर्मी में मिलेगी राहत
Mandla, Mandla | Apr 23, 2026 बढ़ते तापमान के कारण पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मंडला में बच्चों और शिक्षकों ने पक्षी बचाओ अभियान शुरू किया है। गुरुवार को एक बजे छात्र-छात्राओं ने घरों से मिट्टी के बर्तन और सकोरे लाकर विद्यालय परिसर के वृक्षों पर टांगा। इनमें पानी भरकर पक्षियों को उपलब्ध करा रहे हैं। विद्यालय के प्राचार्य रूप सिंह उलाढी के मार्गदर्शन में यह अभियान गति पकड़ रहा है।