जुगसलाई थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा पिगमेंट गेट के पास मंगलवार दोपहर करीब 2:30 बजे एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार 407 ट्रक ने पीछे से टाटा ऐस वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे टाटा ऐस अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे में टाटा ऐस में सवार खलासी को गर्दन में चोट आई, जबकि चालक परीक्षित दास के हाथ में हल्की चोट लगी।