श्योपुर: आबकारी विभाग ने तीन गांवों में दबिश देकर ₹75 हजार से अधिक की अवैध शराब जब्त की, मामला दर्ज
श्योपुर। कलेक्टर अर्पित वर्मा एवं संभाग आबकारी उपायुक्त संदीप शर्मा के निर्देशों के क्रम में जिला आबकारी अधिकारी कमल सिंह सिकरवार के नेतृत्व में श्योपुर जिले में अवैध मदिरा पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को शाम 4 बजे जिले के वृत्त श्योपुर के ग्राम बाजरली, हलगावाड़ा और मठेपुरा में दबिश दी गई