Public App Logo
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
रेलवे
Coronavirus
कांग्रेस
बीजेपी
Congress
Modi
Delhi
Viral
Dm
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
जिलाधिकारी
Crimenews
image
image

समाहरणालय पूर्णिया, जन संपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-934, दिनांक:- 20 जुलाई 2026, ================== श्री अंशुल कुमार {भा०प्र०से०} जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभी संबंधित अधिकारियों एवं वरीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि दिनांक 21 जुलाई 2026 मंगलवार को आयोजित पंचायत सहयोग शिविर का आयोजन विभागीय दिशा निर्देश के आलोक में सफलतापूर्वक संपन्न कराना सुनिश्चित करेंगे। जिसका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में आमजन की समस्याओं का त्वरित निष्पादन,सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन तथा जनता एवं प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना है। संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को पूरी तत्परता एवं संवेदनशीलता के साथ आमजनों की समस्याओं के निराकरण हेतु निर्देशित किया गया है। आगामी सहयोग शिविर 21 जुलाई 2026 (मंगलवार ) को सभी प्रखंडों के एक-एक पंचायत में सहयोग शिविर के आयोजन हेतु पंचायतों के संबंधित पंचायत सरकार भवन एवं पंचायत भवनों में निर्धारित किया गया है। क्रमश:-01:- पूर्णिया पूर्व प्रखंड अंतर्गत पंचायत सिकंदरपुर के पंचायत भवन में। 02:- प्रखंड के0नगर अंतर्गत पंचायत झून्नी इस्तम्बरार के पंचायत भवन में। 03:- प्रखंड श्रीनगर अंतर्गत पंचायत जगैली के पंचायत भवन में। 04:- प्रखंड कसबा अंतर्गत पंचायत बाँचगाँव के पंचायत भवन में। 05:- प्रखंड जलालगढ़ अंतर्गत पंचायत सरसौनी पंचायत भवन में। 06:- प्रखंड बनमनखी अंतर्गत पंचायत गंगापुर के पंचायत भवन में। 07:- प्रखंड बी०कोठी अंतर्गत पंचायत लक्ष्मीपुर के पंचायत सरकार भवन में। 08:- प्रखंड भवानीपुर अंतर्गत पंचायत चिंतामन के पंचायत सरकार भवन में। 09:- प्रखंड धमदाहा अंतर्गत पंचायत रंगपुरा दक्षिण के पंचायत सरकार भवन में। 10:- प्रखंड रुपौली अंतर्गत पंचायत लक्ष्मीपुर गिरिधर के पंचायत सरकार भवन में। 11:- प्रखंड अमौर अंतर्गत पंचायत आमगाछी के पंचायत भवन में। 12:- प्रखंड बैसा अंतर्गत पंचायत सीसाबाड़ी के पंचायत भवन में । 13:- प्रखंड बायसी अंतर्गत पंचायत चरैयाँ पंचायत सरकार भवन में। 14:- प्रखंड डगरूआ अंतर्गत पंचायत डगरूआ के पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने संबंधित पंचायतों के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में शिविर में पहुंचकर अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को प्रशासन के समक्ष रखें तथा सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्राप्त करें। बैठक में डीडीसी, अपर समाहर्ता , विधि व्यवस्था, विभागीय जांच, जिला लोकशिकायत, प्रशिक्षु (IAS), जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारिगण उपस्थित थे और प्रखंड तथा अनुमंडल स्तरीय पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए थे। Information & Public Relations Department, Government of Bihar

8 views | Purnia, Bihar | Jul 20, 2026

MORE NEWS

📲 अब पुराने मोबाइल की टेंशन खत्म, नया फोन घर ले जाएं आसान ऑफर के साथ...
#Purnea #PurneaCentralNews #MobileExchangeOffer #NewPhone #Smartphone PurneaNews BiharNews TechNews MobileOffer GiftOffer Trending ViralNews Bihar PurneaUpdate

📲 अब पुराने मोबाइल की टेंशन खत्म, नया फोन घर ले जाएं आसान ऑफर के साथ... #Purnea #PurneaCentralNews #MobileExchangeOffer #NewPhone #Smartphone PurneaNews BiharNews TechNews MobileOffer GiftOffer Trending ViralNews Bihar PurneaUpdate

Purnia East, Purnia | Jul 20, 2026

दिल्ली में CJP समर्थकों के प्रदर्शन के बीच संगठन के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे पहले उन्होंने संसद में मौजूद सभी सांसदों से सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में आने की अपील की थी।

सोमवार को प्रदर्शनकारी संसद भवन के करीब पहुंच गए और आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई तथा संसद के मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसके बाद प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए। इससे पहले कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक भी पहुंच गए थे।

#DelhiProtest #CJPProtest #AbhijeetDeepke
#ParliamentNews #BreakingNews delhi

दिल्ली में CJP समर्थकों के प्रदर्शन के बीच संगठन के फाउंडर अभिजीत दीपके को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे पहले उन्होंने संसद में मौजूद सभी सांसदों से सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में आने की अपील की थी। सोमवार को प्रदर्शनकारी संसद भवन के करीब पहुंच गए और आगे बढ़ने की कोशिश की, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई तथा संसद के मुख्य द्वार को बंद कर दिया गया। पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, जिसके बाद प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए। इससे पहले कुछ प्रदर्शनकारी बैरिकेडिंग तोड़कर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने तक भी पहुंच गए थे। #DelhiProtest #CJPProtest #AbhijeetDeepke #ParliamentNews #BreakingNews delhi

Purnia East, Purnia | Jul 20, 2026