बिंदकी: बिंदकी में तहसील के सामने कार ने ई-रिक्शा और कई दो पहिया वाहनों में मारी टक्कर, आधा दर्जन लोग घायल, दो सीएचसी में भर्ती
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के तहसील के बाहर शमीम की सब्जी दुकान के निकट शनिवार की दोपहर 12:30 बजे बांदा से कानपुर जा रही तेज रफ्तार कार ने ई रिक्शा तथा कई दोपहिया वाहन में टक्कर मार दिया जिससे हड़कंप मच गया। दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। शिवम निवासी शिवपुरी जाफरगंज व श्वेता उम्र 20 वर्ष पत्नी गोविंद निवासी तपनी ललौली सीएचसी में भर्ती हुई।