चूरू: NH-52 पर ख्याली बस स्टैंड से हथियारों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार 2 आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
Churu, Churu | Feb 14, 2025 चूरू की दूधवाखारा पुलिस ने एनएच 52 पर ख्याली बस स्टैंड के पास अवैध हथियारों की तस्करी करते हुए गिरफ्तार 2 आरोपियों को रिमांड अवधि पूरा होने के बाद शुक्रवार को चूरू कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भिजवा दिया गया है। दूधवाखारा हैड कांस्टेबल रोहिताश कुमार ने बताया कि दूधवाखारा पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 6 अवैध पिस्टल सहित दोनो को गिरफ्तार किया था।