चूरू: दूधवाखारा में निर्मित उप तहसील भवन को शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन
Churu, Churu | Feb 14, 2025 चूरू जिले के दूधवाखारा में निर्मित उप तहसील भवन को शुरू करने की मांग को लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। अपनी मांग के समर्थन में ग्रामीणों का प्रतिनिधि मंडल जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा से भी मिला। ग्रामीणों ने उप तहसील भवन में कार्य शुरू करने की मांग का सीएम के नाम जिला कलक्टर को ज्ञापन भी सौंपा।