चूरू: स्काउट गाइड स्थानीय संघ चूरू का वार्षिक अधिवेशन, गुणात्मक और विकासात्मक वृद्धि पर हुई चर्चा
Churu, Churu | Feb 14, 2025 राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ चूरू का वार्षिक अधिवेशन शुक्रवार को राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय चूरू पर स्थानीय संघ सचिव ओम प्रकाश के सानिध्य में आयोजित किया गया। शाम पांच बजे बताया गया कि इस अवसर पर मुख्य अतिथि मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा चूरू व प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर ओमदत सारण रहे।