चूरू: तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर बसंत शर्मा के स्वागत में रतननगर तिराहे से भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली रैली
Churu, Churu | Feb 14, 2025 भाजपा के नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के तीसरी बार जिलाध्यक्ष बनने पर शुक्रवार को रतननगर बाईपास पर पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड, विधायक हरलाल सहारण व जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। शाम चार बजे जारी प्रेस नोट के अनुसार रतननगर तिराहे पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार आतिशबाजी पुष्प वर्षा एवम नारे लगाकर अपने नेताओं का अभिन्नदन किया।