चूरू: अधिवक्ता राकेश कुमार सहारण ने चूरू पोक्सो कोर्ट परिसर में संभाला विशिष्ट लोक अभियोजक का कार्यभार
Churu, Churu | Feb 14, 2025 चूरू जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को राज्य सरकार की ओर से नियुक्त किए गए विशिष्ट लोक अभियोजक ने अपना कार्यभार संभाल लिया। शाम पांच बजे जारी प्रेस नोट के अनुसार अधिवक्ता राकेश कुमार सहारण ने आज विशिष्ट लोक अभियोजक पोक्सो कोर्ट चूरू का कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर अधिवक्ता बजरंग शर्मा, गोपाल शर्मा सहित साथी अधिवक्ताओं ने सहारण का माला पहना कर स्वागत किया।