सिलाव: बड़गांव में सृजन कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के ज़रिए लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
Silao, Nalanda | Sep 22, 2024 नालंदा नगर पंचायत के बड़गांव में सृजन कलाकारों द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुतक कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. सृजन कलाकारों ने इस दौरान कूड़े का सही जगह निष्पादन करने और हरा एवं नीला डब्बा के उपयोग करने के लिये प्रेरित किया और जहां तहां कूड़ा कचरा नहीं फेंकने की अपील की.