सिलाव: सिलाव बाजार में सृजन कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के ज़रिए लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
Silao, Nalanda | Sep 21, 2024 सृजन कलाकारों द्वारा सिलाव बाजार में नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुती कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया. इस दौरान कलाकारों ने कूड़े का सही जगह निष्पादन तथा हरा एवं नीला डब्बा का प्रयोग पर जोर देते हुए यत्र तत्र कूड़ा कचरा नहीं फेंकने का अपील किया. सृजन कलाकारों ने प्लास्टिक पॉलिथीन के दुष्प्रभाव को भी दिखलाया.