सिलाव: सिलाव थाना पुलिस ने गोरावां गांव से तीन वारंटी को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा
Silao, Nalanda | Sep 20, 2024 सिलाव थाना पुलिस ने गोरावां गांव से तीन वारंटी को गुप्त सूचना पर गिरफ्तार कर लिया है. इस संबंध में सिलाव थानाध्यक्ष इरफान खान ने बताया कि त्वरित कार्रवाई के दौरान तीन वारंटियों को गोरावां गांव से गिरफ्तार किया गया है. इन तीनों वारंटियों के विरूद्ध कोर्ट द्वारा निर्गत वारंट के आलोक में यह कार्रवाई की गयी है.