रामगंजमण्डी: हरिपुरा रोड स्थित केंद्रीय प्लांटेशन में लगी आग, सैकड़ों पौधे जलकर हुए नष्ट
रामगंजमंडी में देवली खुर्द के पास हरिपुरा रोड़ स्थित केंद्रीय प्लांटेशन मे आग लग गईं। आग से सेकड़ो पौधे जलकर नष्ट हो गए। आग शुक्रवार शाम करीब 7:30 बजे लगी। सूचना पर दमकल मौके पर पहुची। जिसके बाद दमकल कर्मचारियो ने मशक्कत कर आग को काबू में किया। फायर कर्मी रजनीश चंदल ने बताया कि आग करीब 8 से 10 बीघा में लगी थी। चारो तरफ आग की लपटें दिखाई दे रही थी।