रामगंजमण्डी: मोड़क में 'अपनो गांव, साफ सुथारो गांव' अंतर्गत उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित, 750 सफाई कर्मचारियों ने लिया भाग
राजस्थान में सफाई कर्मचारियों के कौशल, सुरक्षा और सम्मान को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मोडक गांव में “अपनो गांव, साफ सुथारो गांव” नामक एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पंचायती राज विभाग अंतर्गत स्वच्छ भारत मिशन द्वारा यूनिसेफ के सहयोग से शुक्रवार शाम करीब 4 बजे आयोजित हुआ।