Public App Logo
पुलिस परेड ग्राउंड, गरियाबंद में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अंतिम रिहर्सल आयोजित हुई। बतौर अतिथि जिला पंचायत सीईओ श्री प्रखर चन्द्राकर ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। कलेक्टर श्री बी.एस. उइके एवं पुलिस अधीक्षक श्री वेदव्रत सिरमौर ने समारोह स्थल की व्यवस्थाओं का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस एवं होमगार्ड की सलामी, परेड एवं स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अभ्यास किया गया। गरिमामयी और भव्य आयोजन के लिए गरियाबंद तैयार है। #IndependenceDay #स्वतंत्रतादिवस #Gariyaband #15August #HarGharTiranga - Gariaband News