टीकमगढ़ में फिर बड़ी गर्मी, पारा 41.5 डिग्री: शनिवार को बारिश की संभावना; 15 से 20 जून के बीच मानसून आने की उम्मीद
टीकमगढ़ में दिन और रात के तापमान में एक बार फिर वृद्धि दर्ज की गई है,जिससे लोग उमस भरी गर्मी से परेशान है।
मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है शुक्रवार से तापमान में गिरावट के संकेत है और शनिवार को बारिश की संभावना जताई जा रही है। लोगों को अगले तीन से चार दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा, इसके बाद राहत मिलने की उम्मीद है
दिन में तेज धूप और उमस के कारण एक बार फिर दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा दिखाई देने लगा है। मौसम विभाग ने 15 से 20 जून के बीच मानसून आने की संभावना व्यक्त की है।