चित्तौड़गढ़ में नगर परिषद के निवर्तमान सभापति संदीप शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राधा मोहन दास अग्रवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सचिन पायलट पर कथित अमर्यादित टिप्पणी को लेकर आक्रोश जताते हुए पुतला दहन किया और नारेबाजी की।