चनपटिया: चनपटिया थाना क्षेत्र के पिपरा गांव में एक पति ने लकड़ी के बल्ले से पीटकर की अपनी पत्नी की हत्या, सूचना पाकर पहुंची पुलिस
मृतका गुड़िया देवी पिपरा निवासी राजू ठाकुर की पत्नी है। घटना के बाद हत्यारे पति ने अपने को घर के ही एक कमरे में कैद कर लिया। थानाध्यक्ष सम्राट सिंह ने बताया कि हत्यारे पति को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस घटनास्थल से लकड़ी के बल्ला को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।