राजपुर: ऑपरेशन मुस्कान: पुलिस ने 64 लोगों को लौटाए ₹13 लाख के मोबाइल, चेहरे पर आई मुस्कान
Rajpur, Buxar | May 22, 2026 जिले में ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कामयाबी हासिल की है। शुक्रवार को 3:00 बजे अपराह्न में समाहरणालय परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में पुलिस कप्तान शुभम आर्य ने विभिन्न थाना क्षेत्रों से गुम और चोरी हुए 64 मोबाइल फोन उनके असली मालिकों को सौंपे। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 13 लाख रुपये है। मोबाइल पाते ही धारकों के चेहरे खिल उठे।