हरसूद: नवागत पुलिस अधीक्षक ने हरसूद थाने का किया निरीक्षण, नागरिकों से की बातचीत
Harsud, Khandwa | May 13, 2026 बुधवार शाम को नवागत खंडवा पुलिस अधीक्षक आगम जैन द्वारा हरसूद थाने का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक आगम जैन द्वारा पूरे थाना परिसर का निरीक्षण करने के बाद नया हरसूद छनेरा के गणमान्य नागरिकों से चर्चा की गई। इस अवसर पर नगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा श्री जैन का पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया।