चंडौस में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार को दोपहर 12 बजे से झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ बड़ी छापेमार कार्रवाई की है। डिप्टी सीएमओ डॉ. अमित शर्मा के नेतृत्व में पहुंची टीम की भनक लगते ही कस्बे के कई क्लिनिक और मेडिकल स्टोर संचालकों में हड़कंप मच गया। कई संचालकों ने अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिरा दिए और मौके से फरार हो गए।