सोनो: मानधाता के पास सड़क पर बने ठोकर से टकराकर बाइक दुर्घटनाग्रस्त, दो युवक घायल
Sono, Jamui | May 17, 2024 शुक्रवार को थाना क्षेत्र के सोनो-खैरा मार्ग पर मानधाता के समीप सड़क पर बने ठोकर से टकराकर एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान जमुई के नीतीश कुमार व रोहित कुमार के रूप में हुई है जिन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनो लाया गया।