सोनो: नारगंजो स्थित काली मंदिर में 24 घंटे का रामधुनी सह अष्टयाम हुआ प्रारंभ
Sono, Jamui | May 17, 2024 नारगंजो स्थित काली मंदिर में शुक्रवार से 24 घंटे का रामधुनी सह अष्टयाम प्रारंभ किया गया। इसको लेकर मंदिर परिसर से श्रद्धालुओं द्वारा कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभा यात्रा मंदिर परिसर से निकलने के बाद क्षेत्र में भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर पहुंचा। इस दौरान पूरा क्षेत्र में भक्तिमय का माहौल बना रहा।