सोनो: सोहजाना गांव में मां और बेटी को चाकू से प्रहार कर किया घायल
Sono, Jamui | May 17, 2024 थाना क्षेत्र के सोहजाना गांव में चार लोगों ने मां और बेटी को चाकू से प्रहार कर घायल कर दिया घायल अवस्था में स्थानीय लोगों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक के द्वारा इलाज किया गया। मामले में महिला ने झाझा थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी की दर्ज कराई है। इसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।