बहादुरपुर: पीट-पीटकर हत्या, पुलिस कर्मी को भी लगी गोली;पुलिस ने कहा मृतक का आपराधिक इतिहास का गांव में ही आपसी विवाद में हुआ हत्या।
बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव में शुक्रवार की सुबह आपसी विवाद ने खूनी रूप ले लिया। घटना में 25 वर्षीय सुनील सहनी की लाठी-फरसा से हमला कर हत्या कर दी गई,एसडीपीओ राजीव कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का है। गांव में स्थिति पूरी तरह सामान्य है और एहतियात के तौर पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।