जमुई: पनौठ गांव के पास दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक बाइक पर सवार युवक घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | May 15, 2026 जमुई जिले के लक्ष्मीपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत पनौठ गांव के पास दो बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक बाइक पर सवार एक युवक बुरी तरह घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से परिजन द्वारा घायल युवक को गुरुवार की देर रात 10:00 बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर द्वारा इलाज किया जा रहा है।