हाथरस: विद्युत लाइन ठीक करते समय ट्रांसफार्मर से गिरकर संविदा कर्मी की मौत, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कालोनी में विद्युत लाइन ठीक करते समय ट्रांसफार्मर से नीचे गिरकर गांव भोपतपुर निवासी एक संविदा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। साथी कर्मचारियों द्वारा घायल को तुरंत अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने संविदा कर्मी को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने संविदा कर्मी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।